फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two more members of Rajya Sabha can leave SP have been led by BJP leadership

राज्यसभा के दो और सांसद छोड़ सकते हैं सपा का साथ, भाजपा नेतृत्व से हो चुकी है कई बार बातचीत

Thu, 18 Jul 2019 04:18 AM IST
योगेश साहू हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 18 Jul 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
Two more members of Rajya Sabha can leave SP have been led by BJP leadership
राज्यसभा
नीरज शेखर के बाद समाजवादी पार्टी को निकट भविष्य में फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल राज्यसभा के पार्टी के दो और सांसद भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। नीरज शेखर की तरह दो और सांसद उच्च सदन से इस्तीफा दे कर पाला बदल सकते हैं। गौरतलब है कि नीरज ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


भाजपा के सूत्र बताते हैं कि सपा के दो सांसदों ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से लगातार मुलाकात की है। हालांकि बातचीत सिरे नहीं चढ़ी है, मगर दोनों सांसदों का रुख काफी सकारात्मक है। ज्यादातर मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है। सूत्र के मुताबिक अंतिम बातचीत में इन सांसदों के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इसके बाद ये दोनों सांसद भी सपा और उच्च सदन से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन


राजग राज्यसभा में बहुमत के करीब
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले ही सत्र में सत्ताधारी राजग राज्यसभा में बहुमत के काफी करीब पहुंच गया है। 245 सदस्यीय सदन में 5 पद रिक्त हैं। सदन में बहुमत के लिए 121 सांसद चाहिए। इस समय राजग, निर्दलीय और मनोनीत सदस्यों को मिला कर भाजपा खेमे में 116 सांसद हैं। अगर सपा के दो और सांसदों ने इस्तीफा दिया तो बहुमत का आंकड़ा 119 रह जाएगा। फिर नीरज और इन दोनों की सीट पर उपचुनाव हुए तो सभी सीटें भाजपा की झोली में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम बिल पारित कराने में होगी आसानी
टीडीपी के चार और इनेलो के एक सांसद के भाजपा में जाने के बाद पार्टी की स्थिति उच्च सदन में मजबूत हो गई है। तीन तलाक, नागरिकता संशोधन, एनआईए संशोधन सहित पार्टी के एजेंडे से जुड़े अहम बिल को पारित कराने के लिए पार्टी को बीजेडी, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस में से एक भी दल का साथ मिला तो सरकार की परेशानी दूर हो जाएगी। इन तीन दलों के पास 15 सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed