फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two minutes of silence in the educational institutions of Odisha in honor of the martyrs

शहीदों के सम्मान में ओडिशा के शिक्षण संस्थानों में रखा गया दो मिनट का मौन

Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two minutes of silence in the educational institutions of Odisha in honor of the martyrs
शोक सभा में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा में स्कूलों और कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के सम्मान में शनिवार को दो मिनट का मौन रखा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को शहीद जवानों के सम्मान में मौन सभा करने की अपील की थी।

विज्ञापन


पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों में दो ओडिशा के थे। उनमें एक प्रसन्ना कुमार जगतिसिंहपुर जिले के शिखर गांव के थे और दूसरे मनोज कुमार बेहरा कटक जिले के रतनपुर गांव के थे। ओड़िशा सराकर ने इन दोनों जवानों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इस बीच, हजारों लोग दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर लाये जाने के दौरान बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हवाई अड्डे पर इन शहीदों को लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार ओड़िशा के दो केंद्रीय मंत्री- जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शहीद मनोज कुमार बेहरा और प्रसन्ना कुमार साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed