{"_id":"59ccae084f1c1bd1538b4d7e","slug":"two-minors-die-when-they-drunk-acid-by-mistake-instead-of-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक समझ कर एसिड पी गए नाबालिग, अंजाम बेहद खतरनाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बर्थडे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक समझ कर एसिड पी गए नाबालिग, अंजाम बेहद खतरनाक
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
बंगलूरू में दोस्त की पार्टी में एंजाय करने पहुंचे दोस्त ने ऐसे भयानक पल का सामना किया, जिसे वो क्या उनका परिवार भी जिंदगी नहीं भूलेगा। वो वहां मस्ती करने आए थे, लेकिन उनकी छोटी सी मौत का कारण बन जाएगी ऐसा दोनों नाबालिगों ने कभी सोचा नहीं होगा।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों नाबालिग कोल्ड ड्रिंक के जगह घर में रखे एसिड को पी गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। 9 साल का आरयन सिंह अपने दोस्त 8 साल के साहिल शंकर के यहां उसके बर्थडे में आया था। यहां साहिल और आरयन ने दोनों ने एक साथ केक और खाना खाया। इसके बाद दोनों का मन कोल्ड ड्रिंक पीने का हुआ, लेकिन उन्होंने घर में रखी एसिड की बोतल उठा ली।
विज्ञापन
बच्चों ने बिना ध्यान दिए उस एसिड को पी लिया और उनकी मौत हो गई। साहिल शहर के केल्लारी रोड में रहता है और उसके पिता पेशे से ज्वैलर हैं। पिता ने घर में काम करने के लिए बोतल में एसिड रखा हुआ था, लेकिन उनकी इस बड़ी लापरावाही ने दोनों बच्चों की जान ले ली।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि साहिल के पिता ने जूस की बोतल में एसिड रखा हुआ था और बच्चों ने उसे जूस समझ कर पी लिया, जिसका खौफनाक अंजाम उनकी मौत से पूरा हुआ।