{"_id":"61dc2eb56702da3e746c6eb4","slug":"two-men-including-irb-soldier-shot-dead-in-poll-bound-manipur-cm-says-attack-on-bjp-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: इंफाल में रिजर्व बटालियन के जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम बोले- यह भाजपा पर हमला, चुप नहीं बैठेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: इंफाल में रिजर्व बटालियन के जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम बोले- यह भाजपा पर हमला, चुप नहीं बैठेंगे
Mon, 10 Jan 2022 06:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:33 PM IST
सार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार सुबह पीड़ितों के परिवारों से मुलकात की। उन्होंने कहा, ‘‘यह भाजपा समर्थकों पर हमला था और सरकार दोषियों को गिरफ्तार किए जाने तक शांत नहीं बैठेगी।’’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में अज्ञात हमलावरों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, मारा गया दूसरा व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है।
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात नौ बजे के आसपास वांगोई पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुरोउ में हुई। पुलिस ने बताया कि अबुजाम जॉन (50) और अबुजाम शशिकांता (34) अपने घर के पास थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद जॉन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आईआरबी जवान शशिकांता की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बताया गया है कि जॉन भाजपा के सक्रिय सदस्य थे और कृषि मंत्री ओ लुखोई के लिए काम करते थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि शशिकांता भी भाजपा समर्थक थे और इलाके में पार्टी के लिए काम करते थे।
विज्ञापन
सीएम बोले- यह भाजपा समर्थकों पर हमला
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार सुबह पीड़ितों के परिवारों से मुलकात की। उन्होंने कहा, ‘‘यह भाजपा समर्थकों पर हमला था और सरकार दोषियों को गिरफ्तार किए जाने तक शांत नहीं बैठेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इन हत्याओं की गहराई से जांच कर रही है।
इस बीच, घटना को लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। हत्याकांड से नाराज स्थानीय लोगों ने राजधानी इंफाल से इलाके को जोड़ने वाली मायी लांबी सड़क को जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जल्द वहां से हटा दिया और अब स्थिति नियंत्रण में हैं।