मणिपुर : सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले दो पत्रकार पर रासुका, वकील बोले- हाईकोर्ट जाने की कर रहा तैयारी
पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और सामाजिक कार्यकर्ता एर्नड्रो एरेंड्रो लिचोम्बम पर आरोप है कि भाजपा अध्यक्ष के कोरोना से निधन के बाद उनपर व्यांगात्मक टिपप्पणी की। दोनों ने फेसबुक पर लिखा कि गाय के गोमूत्र और गोबर से कोरोना का इलाज नहीं होता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर पुलिस ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने के खिलाफ दो पत्रकार को रासुका के तहत गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एस तिकेंद्र सिंह के कोरोना से निधन के बाद कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था कि कोरोना का इलाज गाय के गोबर और गोमूत्र से नहीं हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और कार्यकर्ता इरेंद्रो लिचोमबाम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया। अब 6 महीने तक दोनों को जेल में रहना होगा। वहीं पत्रकारों के वकील का कहना है कि वह उच्च अदालत में मुकदमे के खिलाफ याचिका दायर करेंगे।
पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और सामाजिक कार्यकर्ता एर्नड्रो एरेंड्रो लिचोम्बम के वकील विक्टर चोंगथम ने बताया कि विवादित पोस्ट करने के लिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों को जमानत भी मिल गई, लेकिन इससे पहले ही हमारे मुवक्किल पर पुलिस ने रासुका के तहत मामला दर्ज कर दिया। वकील विक्टर चोंगथम ने मामले को लेकर मणिपुर हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। वकील का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके क्लाइंट पत्रकार किशोरचंद्र पर पुलिस ने हमला भी किया और पत्नी के साथ मारपीट की गई। वहीं लिचोम्बम की मां के साथ बदसलूकी की गई।
Imphal, Manipur: A journalist, Kishorchandra Wangkhem, & an activist, Erendro Leichombam booked under NSA over their Facebook posts after the demise of state BJP chief.
विज्ञापन विज्ञापन
Their lawyer (in pic) says, "His (journalist) post was against cow dung & urine, being used against Corona." pic.twitter.com/eS8m6ia0DU— ANI (@ANI) May 19, 2021
पत्रकार वांगखेम पर पहले भी मामले हो चुके हैं दर्ज
बता दें कि पत्रकार वांगखेम को भाजपा के खिलाफ आलोचना करने पर पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले हफ्ते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौत कोरोना से हो गई थी, दोनों पत्रकारों ने फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कोरोना का इलाज गोमूत्र या गोबर से नहीं किया जा सकता । पत्रकारों की इस टिप्पणी पर राज्य के भाजपा नेताओं ने आलोचना की थी। साथ ही कार्रवाई की मांग की थी।