नेपाल में बस-ट्रक की टक्कर, दो भारतीय श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के रौतहट जिले में सोमवार देर रात एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बस में 60 भारतीय श्रद्धालु सवार से, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। नेपाली मीडिया में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। रौतहट जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक नवीन कार्की ने बताया कि घटना के वक्त बस चंद्रपुर के पौराई वन क्षेत्र में यात्रियों के आराम करने के लिए रुकी थी।
Nepal: Two Indian pilgrims dead, 21 injured after a bus carrying 60 Indian pilgrims was hit by a truck on East-West Highway in Chandrapur of Rautahat district last night. Bus driver absconding. Injured are being treated
— ANI (@ANI) June 11, 2019विज्ञापन
कार्की ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस जंगल में करीब 20 मीटर अंदर चली गई थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की पहचान ओडिशा के रहने वाले विजय कुमार जेना और चरण बिशाल के तौर पर हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चंद्रनिगाहपुर नगर पालिका के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।
21 घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, और उनका बीरगंज स्थित न्यूरो अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बाकी घायलों का इलाज चंद्रनिगाहपुर अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।
मुख्य जिला अधिकारी किरण थापा ने बताया कि घायलों की देखभाल की जा रही है और बीरगंज स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.