फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two IAS officers Ashwini Vaishnav and Ram Chandra Prasad got place in the Union Cabinet

दो आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव और राम चंद्र प्रसाद को केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

Thu, 08 Jul 2021 05:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 05:57 AM IST
सार

  • कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री हैं
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में दिलाई शपथ

विज्ञापन
Two IAS officers Ashwini Vaishnav and Ram Chandra Prasad got place in the Union Cabinet
केंद्रीय कैबिनेट - फोटो : PTI

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को किये गए मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। अश्विनी वैष्णव और राम चंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


बुधवार को कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री हैं। भाजपा नेता वैष्णव (50) का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था और वह ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 28 जून 2019 में होने वाले राज्यसभा चुनाव से मात्र छह दिन पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी के रूप में वैष्णव, बालासोर और कटक जिले में मजिस्ट्रेट और कलेक्टर का पदभार संभाल चुके हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता उस समय निखर कर सामने आई थी जब 1999 में आए चक्रवात में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने ओडिशा में 2003 तक काम किया जिसके बाद उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। नौकरशाह से नेता बने राम चंद्र प्रसाद सिंह बिहार के नालंदा जिले से आते हैं।


वह 1990 के दशक में तत्कालीन समता पार्टी नेता और रेलवे मंत्री नितीश कुमार के चहेते बन गए थे जब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। सिंह की क्षमता से प्रभावित होकर कुमार ने मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर से लाकर अपना प्रधान सचिव बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed