फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two hindi bhashish killed in Tinsukia

तिनसुकिया में दो हिंदी भाषियों की हत्या के बाद अब आतंक की दहशत

Sun, 14 Aug 2016 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
two hindi bhashish killed in Tinsukia
हत्‍या

असम के तिनसुकिया जिले के फिलोबाड़ी गांव में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों के हाथों बीती रात दो लोगों की हत्या के बाद इलाके के हिंदी भाषी लोगों में आतंक फैल गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम क्रमश: किशोरी शाह (65) और राजेश शाह (35) है।

विज्ञापन


दोनों पिता-पुत्र थे। इन हत्याओं के विरोध में जिले के फिलोबाड़ी इलाके में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को एक रैली निकाल कर हिंदी भाषियों पर बढ़ते हमलों की निंदा की और पुलिस पर जान-माल की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया। रैली में शामिल एक युवक ने कहा कि राज्य के हिंदी भाषी लोगों पर वर्ष 2000 से ही लगातार हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन राज्य सरकार कई पीढ़ियों से इलाके में स्थानीय आबादी के साथ घुल-मिलकर रहने वाले लोगों की सुरक्षा में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलोबाड़ी इलाके का दौरा कर लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को उग्रवादियों के संभावित हमले की सूचना थी। लेकिन बावजूद इसके इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात नहीं किया गया। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक मुग्धज्योति देव महंत ने कहा कि जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed