फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two held, four booked for razing police chowkie & selling land

खाली पड़ी पुलिस चौकी की जमीन को ही बेच डाला, दो गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 08:39 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Two held, four booked for razing police chowkie & selling land
mumbai police (File Photo)

ठाणे पुलिस ने अवैध तरीके से जमीन को बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने जिले के भिवंडी शहर में एक खाली पड़ी पुलिस चौकी की जमीन को कथित अवैध रूप से एक निजी व्यक्ति को बेच दिया। 

विज्ञापन


ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा कि यह जगह टूटी फूटी और पुरानी पुलिस चौकी की है। उन्होंने कहा कि यह जमीन महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की थी। यह पुलिस चौकी पहले चालू थी, लेकिन इसकी इमारत जर्जर हालत में थी। इसके नवीकरण का प्रस्ताव भी सरकार के पास लंबित था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में जांच में पता चला कि आरोपी ने किसी को यह जमीन 9 लाख रुपए में बेच दी। हालांकि जब पुलिस ने खरीदने वाले सख्स से जमीन खरीदने के कागजात दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं दिखा सका। इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की है। इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय नईम शेख और 48 वर्षीय समशू जामा मोहम्मद ईसा अंसारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 (चोरी), 447 (आपराधिक घुसपैठ) और सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम 1984 की क्षति की रोकथाम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed