फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two dozen Rohingya Muslims in order to enter India

भारत में प्रवेश करने की फिराक में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान, होटलों और लॉज में डाल रखा है डेरा

Mon, 16 Jul 2018 03:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनौली (महराजगंज)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनौली (महराजगंज) Updated Mon, 16 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two dozen Rohingya Muslims in order to enter India

भारत-नेपाल सीमा से मात्र 26 किमी दूर नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी ने सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की चिताएं बढ़ा दी हैं। इनकी भारत में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है और पूछताछ के बाद ही उसे भारत में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। 

विज्ञापन


नेपाल के बुटवल के होटलों और लॉज में डाल रखा है डेरा

संदिग्ध लोगों को सीमा से ही वापस लौटा दिया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी ने एक रोहिंग्या शरणार्थी दंपती को पूछताछ के बाद वापस नेपाल भेज दिया था। एसएसबी सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश से काफी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


एसएसबी ने रोहिंग्या दंपती को पूछताछ के बाद वापस नेपाल भेजा  

इनमें से करीब दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमानों ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के लिए बुटवल में डेरा डाल रखा रखा है। वे यहां विभिन्न होटलों और लॉज में ठहरे हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों भी सतर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed