{"_id":"644431e952297357490bb973","slug":"two-die-after-falling-into-oil-tanker-at-soap-unit-in-kolkata-news-and-updates-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में साबुन फैक्ट्री के तेल टैंकर में गिरने से दो लोगों की मौत, गलती से हो गया बड़ा हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में साबुन फैक्ट्री के तेल टैंकर में गिरने से दो लोगों की मौत, गलती से हो गया बड़ा हादसा
Sun, 23 Apr 2023 12:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:46 AM IST
सार
मृतकों की पहचान कार्तिक हलदर (43) और लोगनाथन (33) के रूप में हुई है।कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन समूह (डीएमजी) ने शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कोलकाता के तिलजला इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साबुन निर्माण फैक्ट्री के तेल टैंकर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब एक मृतक 24,000 लीटर नीम के तेल के टैंकर में तेल के स्तर को माप रहा था और गलती से उसमें गिर गया, दूसरे व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी टैंकर में गिर गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कार्तिक हलदर (43) और लोगनाथन (33) के रूप में हुई है, उन्होंने कहा कि साबुन बनाने के लिए नीम के तेल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन समूह (डीएमजी) ने शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन