{"_id":"690cc0ce90a2cdb631032ec3","slug":"two-dead-three-injured-after-being-hit-by-suburban-train-near-sandhurst-road-railway-station-in-south-mumbai-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: साउथ मुंबई में उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: साउथ मुंबई में उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
Thu, 06 Nov 2025 09:07 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : एएनआई
दक्षिण मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग ट्रेन से गलत साइड से उतरकर ट्रैक पर चल रहे थे, तभी हादसा हुआ। घायलों में से दो लोग अस्पताल से छुट्टी लेकर चले गए, जबकि एक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं कुछ देर पहले ही बहाल हुई थीं। दरअसल, 9 जून के मुंब्रा दुर्घटना मामले में दो इंजीनियरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कर्मचारियों के यूनियन ने हड़ताल कर दी थी, जिससे सेवाएं बाधित हुई थीं।
विज्ञापन
इस हड़ताल के कारण शाम की भीड़भाड़ के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पर करीब एक घंटे (शाम 5:50 बजे से 6:45 बजे तक) के लिए ट्रेन संचालन रुका रहा, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद विरोध-प्रदर्शन समाप्त हुआ और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। इसके बाद ही यह दुर्घटना हुई और दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन