News Update: कोल्हापुर में शिवसेना का दो दिवसीय सम्मेलन आज से, सेंथिल बालाजी पर आज तय हो सकते हैं आरोप
शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने बताया कि बैठक के पहले दिन संगठनात्मक, राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ सरकारी कार्यशालाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी को सीएम शिंदे चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। शाम को मुख्यमंत्री की बैठक के साथ सम्मलेन खत्म हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं। इसी की तैयारी और समीक्षा के लिए शिंदे गुट की शिवसेना ने दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया है। सम्मेलन का आयोजन कोल्हापुर में चल रहा है, जो 16 और 17 फरवरी को चलेगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ नौ कैबिनेट मंत्री और शिवसेना विधायक और सांसद शामिल होंगे। इस दौरान शिवसेना नेता आगामी चुनावों की रुपरेखा तैयार करेंगे और रणनीति पर बात करेंगे।
शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने बताया कि बैठक के पहले दिन संगठनात्मक, राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ सरकारी कार्यशालाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी को सीएम शिंदे चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। शाम को मुख्यमंत्री की बैठक के साथ सम्मलेन खत्म हो जाएगा।
सेंथिल बालाजी के खिलाफ आज तय होंगे आरोप
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने चेन्नई की एक अदालत में याचिका दायर करते हुए मांग की थी कि ईडी द्वारा उनके खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई को टाल दिया जाए, जिसे अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया। सेंथिल बालाजी को प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली के समक्ष केंद्रीय जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था। कोर्ट ने उनकी रिमांड 16 फरवरी तक बढ़ा दी है। न्यायाधीश ने कहा कि 16 फरवरी, 2024 तक आरोप तय होगा। तब तक आरोपी की व्यक्तिगत पेशी होगी। रिमांड तब तक बढ़ा दी गई है।
संस्कृति को चुनौती और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने वालों को नेता रहने का अधिकार नहीं: मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव फिलहाल तेलंगाना के दौरे पर हैं। इस दौरान सिकंदराबाद में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वजह से देश में सांस्कृतिक संस्कारों का त्योहार है। हमने कभी किसी का अपमान नहीं किया। हमारे लिए हर समुदाय की बेटी-बहन समान हैं। पीएम मोदी की सरकार की सोच ही थी कि तीन तलाक के कारण हमारी मुस्लिम बहनों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। हमने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने भी तीन तलाक के खिलाफ फैसला सुनाया। राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अस्तित्व में आया। जो लोग कोर्ट का आदेश नहीं मानते, उन्हें नेता बने रहने का अधिकार नहीं है। वे हमारी संस्कृति को चुनौती देते हैं और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करते हैं। ऐसे लोगों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
ओडिशा के बौध जिले के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग विस्फोट से दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बृहस्पतिवार सुबह नालिकुम्फा में घटी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर पर चोट आई है, जबकि दूसरे की आंख में चोट है। कहा कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर रेफर किया जाएगा।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। नासिक रोड-देओलाली निर्वाचन क्षेत्र का लगातार पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले घोलप ने पिछले वर्ष सितंबर में शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। घोलप ने अपने इस्तीफा पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में हैदराबाद और उसके आसपास सात ठिकानों पर छापे मारे। ईडी ने किंग्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, उससे संबद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े सात स्थानों पर 13 फरवरी को तलाशी ली। इस दौरान, डिजिटल उपकरण, 76.5 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी, लगभग 1.5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए।