{"_id":"60848fc38ebc3e8d2d43a739","slug":"two-corona-patients-died-after-unknown-man-stopped-oxygen-in-beed-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अज्ञात आदमी के ऑक्सीजन बंद कर देने से दो कोरोना मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अज्ञात आदमी के ऑक्सीजन बंद कर देने से दो कोरोना मरीजों की मौत
Sun, 25 Apr 2021 03:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीड
एजेंसी, बीड
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:08 AM IST
सार
- परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने से दो मरीजों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले के सिविल अस्पताल में किसी अज्ञात आदमी के ऑक्सीजन सप्लाई का वॉल्व बंद कर देने से दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसे लेकर शनिवार को मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक ही मरीज ऑक्सीजन पर था, जबकि दूसरे का सामान्य इलाज चल रहा था। लेकिन परिजनों ने इस बात को गलत बताया है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सप्लाई वॉल्व बंद करने की घटना शुक्रवार रात को सिविल अस्पताल में वार्ड नंबर-7 में हुई। असप्ताल के एडिशनल सिविल सर्जन डॉ. सुखदेव राठौड़ के मुताबिक, अस्पताल की टीम ने देखा कि दोनों मरीजों के ऑक्सीजन सप्लाई वॉल्व किसी अज्ञात आदमी ने बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक मरीज ऑक्सीजन पर था, जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी। एक का एचआरटीसी स्कोर 19 और दूसरे का 23 था। हालांकि 35 व 55 साल के मृत मरीजों के परिजनों का आरोप है कि दोनों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। एक परिजन ने कहा कि ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण युवा मरीज ऐसे तड़प रहा था, जैसे किसी मछली को पानी से बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन उस समय कोई भी वार्ड बॉय मौजूद नहीं था।