फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two cops suspended in connection with alleged attack on Kirit Somaiya on PMC premises news and updates

भाजपा नेता पर हमले का मामला: लापरवाही बरतने के लिए दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आठ शिवसेना कार्यकर्ता भी हो चुके हैं गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
सार

सोमैया ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते पुणे नगर निगम कार्यालय के परिसर में शिवसेना के गुंडो ने उनपर उस वक्त हमला कर दिया था। वे यहां विशाल कोविड-19 अस्पताल को संचालित करने के अनुबंधों में अनियमितता के आरोपों के सिलसिले में वहां गए थे। 

विज्ञापन
Two cops suspended in connection with alleged attack on Kirit Somaiya on PMC premises news and updates
भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका नरनावड़े ने कहा कि शिवाजी नगर थाने के पुलिसकर्मियों को इसलिए सस्पेंड किया गया, क्योंकि वे पुणे महानगरपालिका में जुटे लोगों की सही संख्या का पता लगाने में नाकाम रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमैया ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते पुणे नगर निगम कार्यालय के परिसर में शिवसेना के गुंडो ने उनपर उस वक्त हमला कर दिया था। वे यहां विशाल कोविड-19 अस्पताल को संचालित करने के अनुबंधों में अनियमितता के आरोपों के सिलसिले में वहां गए थे। 
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने 60 से 70 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने, गलत तरीके से रोकने, नुकसान पहुंचाने, मानव जीवन को खतरे में डालने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था। इसके बाद शिवसेना के आठ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुणे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सोमैया लोगों द्वारा घेरे हुए दिख रहे हैं और सुरक्षाकर्मी उन्हें कार में ले जाने से पहले वह पुणे नगर निगम परिसर में सीढ़ियों पर गिरते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद सोमैया को शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि वह पीठ के बल गिरे थे और उनकी कलाई में भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed