फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two containers carrying 300 workers from Rajasthan back home arrested in Maharashtra

300 श्रमिक दो कंटेनर ट्रकों में सवार होकर जा रहे थे राजस्थान, पुलिस ने महाराष्ट्र में पकड़ा

Thu, 26 Mar 2020 10:13 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two containers carrying 300 workers from Rajasthan back home arrested in Maharashtra
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों से प्रवासी कामगारों का पलायन का दौर शुरू हो गया है। सरकार की देश भर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सभी प्रकार की परिवहन सुविधाएं निलंबित है, इसके बाद भी इन कामगारों की भीड़ अपने स्थायी निवास पर पहुंचने के लिए पैदल जाने से लेकर सामान ले जाने वाले ट्रकों में सवार होने तक का खतरनाक कदम उठा रहे है। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को 300 से अधिक प्रवासी कामगारों को दो कंटेनर ट्रकों के अंदर बैठ कर जाता हुआ पाया। जिस ट्रक में ये प्रवासी बैठे थे, वे तेलंगाना से राजस्थान के लिए आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे थे।
विज्ञापन


घर लौटने के लिए ऐसे खतरनाक तरीके का चुनाव करने को देखकर अधिकारी भी चकित हैं। उन्होंने पाया कि ये सभी कामगार प्रवासी राजस्थान के रहने वाले थे और ये वापस घर पहुंचने के लिए इस खतरनाक तरीके का प्रयोग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यवतमाल जिले की सीमा पर तेलंगाना की ओर से आ रहे दो कंटेनर ट्रकों को निरीक्षण के लिए रोका। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पांढरकवडा टोल बूथ पर अधिकारियों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई, जब ट्रकों के चालक क्या ले जा रहे हैं और कहां जा रहे हैं, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।'

उन्होंने कहा, 'दो कंटेनरों के अंदर उन्हें करीब 300 दिहाड़ी मजूदर मिले। उनमें से कुछ लोगों ने कहा कि वह अपने गृह राज्य राजस्थान जाना चाहते थे लेकिन उन्हें परिवहन का कोई अन्य साधन नहीं मिला।'


ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन अधिकारी इस बात से परेशान है कि असहाय मजदूरों के साथ कैसे निपटें। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed