फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Chinese nationals arrested from Bagdogra International Airport travelling without valid documents in Siliguri

सिलीगुड़ी: बिना दस्तावेज यात्रा कर रहे दो चीनी नागरिक बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिलीगुड़ी
पीटीआई, सिलीगुड़ी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Two Chinese nationals arrested from Bagdogra International Airport travelling without valid documents in Siliguri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से चीन के दो नागरिकों को बिना किसी दस्तावेज के यात्रा करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नव जांग जुंग (39) और केई लेंग (42) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों आंध्र प्रदेश के तिरूपति जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उनकी संदिग्ध गतिविधि पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने हवाई अड्डे पर उन्हें हिरासत में लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक शख्स के पास पासपोर्ट है, लेकिन वीजा नहीं हैं जबकि अन्य शख्स कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


उन्होंने कहा कि दोनों सोमवार को नेपाल से भारत आए थे और बागडोगरा के एक होटल में एक रात बिताने के बाद सुबह में हवाई अड्डे पहुंचे थे। पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं जिनमें उत्तर प्रदेश का पता लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed