फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two boys beheaded in west bengal who were missing for two days

पश्चिम बंगाल में मछली पकड़ने की बड़ी 'सजा', दो युवाओं का सिर काटा

Sun, 30 Aug 2020 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 30 Aug 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
two boys beheaded in west bengal who were missing for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

पश्चिम बंगाल के मु्र्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को बाढ़ के पानी से भरे एक मैदान में मछली पकड़ने दो लड़के गए थे और लापता हो गए थे। दोनों लड़के इसके दो दिन बाद मृत पाए गए हैं। घटना मुर्शिदाबाद में बरहमपुर के कांथली इलाके की है। दोनों लड़कों के शव रविवार को मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग मिले हैं। दोनों की पहचान मंजरुल शेख (15) और तंजरुल शेख (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या कुछ स्थानीय युवाओं ने की है, जिन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया है कि दोनों लड़के चचेरे भाई थे और सऊदी अरब में मजदूरी का काम करते थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते निचले इलाके और खेत जलमग्न हो गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह होनों नाव लेकर हिजलेर मठ की ओर मछली पकड़ने गए थे। दोनों उसी दिन लापता हो गए थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर शनिवार को बरहानपुर पुलिस के कर्मी कांथली गए, लेकिन लड़कों का पता नहीं चल सका।  रविवार की सुबह खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक झाड़ी के पास से दो सिर कटे शव मिले। दोनों के सिर धड़ से करीब 40 मीटर दूर मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की रिश्तेदार फिरोजा बीबी ने कहा, 'लड़के अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए मछली पकड़ने गए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें हिजलेर मठ पर मछली पकड़ने को लेकर धमकाया था। हमने हिजलेर मठ के पास से दोनों की नाव, जाल, सैंडल और कपड़े पाने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।'


शव मिलने के बाद चार आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की पकड़ में आने से पहले जमकर पीटा। मुशिर्दाबाद के एसपी के सबरी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed