{"_id":"6138ab6d8ebc3e88b96cd7cb","slug":"two-boats-with-100-passengers-collide-in-brahmaputra-in-assam-many-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम नाव हादसा: कुल 90 लोगों में दो अब भी लापता, एक महिला की मौत, सीएम सरमा पहुंचे घटनास्थल पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम नाव हादसा: कुल 90 लोगों में दो अब भी लापता, एक महिला की मौत, सीएम सरमा पहुंचे घटनास्थल पर
Thu, 09 Sep 2021 01:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:54 PM IST
सार
Boat Accident in Jorhat Assam: घटना जोरहाट जिले के नीमती घाट की बताई गई है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को हुई भीषण नाव दुर्घटना में डूबे अब तक कुल 90 लोगों में से 87 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अब भी लापता हैं और एक महिला की मौत हो गई। वहीं अब घटना का जायजा लेने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा खुद पहुंचे और पुलिस को इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएम सरमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुप्रबंधन के कारण दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना बुधवार को हुई। सरमा के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैंने जोरहाट पुलिस को दुर्घटना के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा है। दुर्घटना के कारणों की सच्चाई का पता लगाने के लिए हम आज शाम तक उच्च स्तरीय जांच की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दस ऐसी निजी मशीनीकृत नौकाएं हैं, जो निमती घाट से माजुली के बीच चलती हैं। इनमें एक इंजन लगे हुए हैं और ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इन्हें समुद्री इंजन वाली नौका बनाना चाहता है तो हम उनकी सहायता करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज से सिंगल इंजन वाली सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इसे समुद्री इंजन में रूपांतरित करना चाहता है तो हम उसकी सहायता करेंगे।
जानिए कैसे घटी घटना
अधिकारियों के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी नाव के साथ टक्कर हो गई और अचानक नाव पलट गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने की गुहार लगाने लगे।
शाह ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन
असम में हादसा
- फोटो : ANI
सीएम सरमा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर जोरहाट के नीमतीघाट में नाव दुर्घटना के बारे में पूछा और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में अपडेट लिया। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने भी जताया दुख
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाव हादसे में लापता लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की खबर से आहत हूं। राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। यात्रियों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Saddened by the boat accident in Assam. All possible efforts are being made to rescue the passengers. I pray for everyone’s safety and well-being.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2021
केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे
घटना पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दोनों राज्य और केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्य साथ मिलकर कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले के परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।