फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two boats capsize in the Indravati river in Maharashtra Gadchiroli district, 2 women missing, 13 rescued

महाराष्ट्र: दो नावें नदी में पलटीं, दो महिलाएं लापता, 13 को बचाया गया

Wed, 21 Oct 2020 12:01 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Two boats capsize in the Indravati river in Maharashtra Gadchiroli district, 2 women missing, 13 rescued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : For Reference Only

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी में 15 लोगों को ले जा रही दो नावें डूब गईं जिसके बाद दो लोग लापता हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर दीपक सिंगला ने पीटीआई को बताया कहा कि यह घटना मंगलवार शाम सिरोंचा तालुका के सोमनेर गांव के पास हुई। ये दोनों नौकाएं छत्तीसगढ़ के मौजा अट्टुकपल्ली से लौट रही थीं जिसमें 10 पुरुष और पांच महिलाएं सवार थीं। 
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 13 लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो महिलाएं लापता हैं। उन्होंने कहा कि नदी में एक पत्थर से टकराने के बाद नावें पलट गई थीं।

उन्होंने कहा, "सात लोग तैर कर सुरक्षित स्थान तक पहुंच गए। रात में बारिश हो रही थी और स्थानीय मछुआरे, पुलिस और वन कर्मचारी बुधवार सुबह तक कुल 13 लोगों को बचाने में कामयाब रहे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले से बचाव दल घटनास्थल पर हैं और दो लापता महिलाओं का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed