{"_id":"6411470cc0efb871970171a5","slug":"two-bjp-youth-wing-workers-and-woman-attacked-in-palakkad-kerala-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: पलक्कड़ में भाजपा यूथ विंग के दो कार्यकर्ताओं पर हमला, महिला समेत दो को आईं चोटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: पलक्कड़ में भाजपा यूथ विंग के दो कार्यकर्ताओं पर हमला, महिला समेत दो को आईं चोटें
Wed, 15 Mar 2023 09:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:48 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में कहा कि जब विष्णु की मां पार्वती ने अपने बेटे को बचाने के लिए हमलावरों का विरोध करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के पलक्कड़ जिले में एक सशस्त्र गिरोह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद दो युवा मोर्चा (BJYM) कार्यकर्ताओं और एक महिला को चोटें आईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल तीनों का अलाथुर तालुक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता दिनेश और विष्णु पर मंगलवार की रात चाकू सहित हथियारों से लैस गिरोह ने हमला कर दिया। रिपोर्टर टीवी ने एक रिपोर्ट में कहा कि जब विष्णु की मां पार्वती ने अपने बेटे को बचाने के लिए हमलावरों का विरोध करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन