फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two BJP members clock 100 per cent attendance in outgoing LS

Parliament: निवर्तमान लोकसभा में BJP के दो सांसदों की 100% उपस्थिति, किसी चर्चा में शामिल नहीं हुए ये सांसद

Tue, 13 Feb 2024 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

Parliament: भाजापा सांसद मोहन मंडावी और भागीरथ चौधरी ने सत्रहवीं लोकसभा के दौरान शत प्रतिशत उस्थिति दर्ज की। जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान औसतन 79 फीसदी उपस्थिति देखी गई। मंडावी ने कहा कि लोकसभा में उनकी और चौधरी की सीट अगल-बगल में थीं। 

विज्ञापन
Two BJP members clock 100 per cent attendance in outgoing LS
संसद - फोटो : संसद टीवी (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसद सदस्य मोहन मंडावी और भागीरथ चौधरी ने मिसाल कायम की है। दोनों सांसदों ने 17वीं लोकसभा के दौरान अपनी सौ फीसदी उपस्थिति दर्ज कराई। संयोग से दोनों पहली सांसद बने और उन्हें एक-दूसरे के अगल-बगल सीट मिलीं थीं। 

विज्ञापन

चौधरी और मंडावी की सौ फीसदी उपस्थिति
मंडावी ने कहा, "मुझे जो काम सौंपा गया है, मैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहा हूं। मैं छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र कांकेर का प्रतिनिधित्व करता हूं। कोरोना महामारी के दौरान भी सदन में उपस्थित हुआ था।" पीआरएस विधायिका की ओर से आंकड़े साझा किए गए हैं। जिसके मुताबिक, राजस्थान के अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी और मंडावी ने सत्रहवीं लोकसभा के दौरान सौ फीसदी उपस्थिति दर्ज की। जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान औसतन 79 फीसदी उपस्थिति देखी गई। मंडावी ने कहा कि लोकसभा में उनकी और चौधरी की सीट अगल-बगल में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सबसे सक्रिय संसद सदस्य
आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सबसे सक्रिय संसद सदस्य थे। जिन्होंने सत्रहवीं लोकसभा में 1,194 बहसों में भाग लिया। इसके बाद अंडमान औ निकोबार द्वीप समूह से कुलदीप राय शर्मा सबसे सक्रिय सांसद रहे। जिन्होंने 833 बहसों में भाग लिया। पीआरएस विधायिका किसी सदस्य द्वारा विधेयकों में चर्चा में भाग लेने, शून्यकाल में मुद्दे उठाने, विशेष उल्लेख और अन्य सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों से जुड़ने को 'बहस की भागीदारी' की श्रेणी में मानती है। इसके मुताबिक, बसपा सांसद मलूक नागर ने 582 बहसों में भाग लिया। जबकि, धर्मपुरी से द्रमुक सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने 307, कोल्लम से आरएसपी के सांसद एनके प्रेमचंद्र ने 265, बारामती से राकांपा (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने 248 बहसों में भाग लिया।

विज्ञापन

इन सांसदों ने नहीं लिया किसी चर्चा में हिस्सा
जबकि, फिल्म अभिनेता से नेता बने सनी देओल (भाजपा) और शत्रुघ्न सिन्हा (तृणमूल कांग्रेस) उन नौ लोकसभा सदस्यों में शामिल रहे, जिन्होंने किसी विधेयक पर चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा, सत्रहवीं लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश जिगजिनागी, बीएन बाचेगौड़ा, प्रधान बरुआ, अनंत कुमार हेगड़े और वी. श्रीनिवास प्रसाद, तृणमूल कांग्रेस के दिव्येंदु अधिकारी व बसपा सांसद अतुल कुमार ने किसी बहस में हिस्सा नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed