फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Bhutanese arrested for assaulting ice-cream parlour staffers at Siliguri mall West Bengal news update

West Bengal: मिठाई खाने के बाद जब दुकानदार ने मांगे रुपये तो खंजर से कर दिया हमला, दो भूटानी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 07:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

शॉपिंग मॉल में आइसक्रीम पार्लर के कर्मचारियों पर मिठाई की कीमत को लेकर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भूटान के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Two Bhutanese arrested for assaulting ice-cream parlour staffers at Siliguri mall West Bengal news update
हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में दो भूटान के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि भूटान के दोनों नागरिकों ने सिलीगुड़ी शहर में स्थित सिलीगुड़ी मॉल में आइसक्रीम पार्लर के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आइसक्रीम पार्लर के मालिक ने शिकायत की है कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने सेवक रोड स्थित शॉपिंग मॉल में मिठाई खाई थी, लेकिन उन्होंने अपने बिल से कम राशि का भुगतान किया। जब मालिक ने मांग की कि वे पूरी राशि का भुगतान करें, तो उनमें से एक ने खंजर निकाला और उस हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले से बचने के लिए वह झुक गया लेकिन उसके पीछे खड़े कर्मचारी की गर्दन कट दी। इसी दौरान हमलावर के हाथ से हथियार फिसल गया और दूसरे कर्मचारी के पैर में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दुकान मालिक के मुताबिक, दुकान में हंगामा देख जब अन्य दुकानदार आइसक्रीम पार्लर के मालिक और कर्मचारियों की सहायता के लिए आए, तो दोनों ने कथित तौर पर उन पर हमला करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान भक्तिनगर पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। वहीं  घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों हमलावर भूटान के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed