फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Bengaluru students test positive Cholera after 47 hospitalized

Bengaluru Cholera: बंगलूरू में 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, दो हैजा से पीड़ित; कर्नाटक सरकार ने कही यह बात

Sun, 07 Apr 2024 04:55 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 04:55 AM IST
सार

बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के 'महिला छात्रावास' की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं।

विज्ञापन
Two Bengaluru students test positive Cholera after 47 hospitalized
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगलूरू में दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करायी गयीं। 'बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (बीएमसीआरआई)' की छात्राओं में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले इसी संस्थान की 47 छात्राओं को दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के नमूने हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के 'महिला छात्रावास' की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा, दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने आगे कहा, ‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पायी गयी हैं।’ कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च के महीने में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले छिटपुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed