फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Dubey News Two associates of criminal Vikas Dubey were arrested from Thane Maharashtra ATS officer

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक्शन में पुलिस, उसके दो साथी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 04:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News Two associates of criminal Vikas Dubey were arrested from Thane Maharashtra ATS officer
विकास दुबे का साथी ठाणे से गिरफ्तार - फोटो : ANI

कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। यूपी एसटीएफ के बाद बाकी राज्यों की पुलिस भी विकास दुबे और उसके गैंग को शरण देने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार की सुबह जहां मध्यप्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं शाम को महाराष्ट्र से भी एटीएस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र एटीएस ने विकास दुबे के दो साथियों को ठाणे से गिरफ्तार किया है। विकास दुबे के फरार होने के दौरान महाराष्ट्र एटीएस को उसके लोगों के मुंबई में होने की जानकारी के बाद ठाणे में एटीएस ने छापेमारी की।

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारी विक्रम देशमाने के अनुसार यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों के महाराष्ट्र के ठाणे में आने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर आधार पर अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही ड्राइवर सुशील को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी की जानकारी यूपी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


11 जुलाई को मुंबई जुहू यूनिट की एटीएस को एक गुप्त सूचना मिली कि कानपुर एनकाउंटर मामले से जुड़ा एक आरोपी ठिकाने की तलाश में ठाणे में है। एटीएस जुहू यूनिट ने कोल्शेट रोड, ठाणे में एक जाल बिछाया और आरोपी अरविंद और उसके चालक सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यूपी एसटीएफ ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है। इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था। 

मालूम हो कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यूपी पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई।  इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed