फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Assam mountaineers scale Mt Kanchenjunga and hoisted the national flag

Assam: असम के दो पर्वतारोहियों ने माउंट कंचनजंगा पर की चढ़ाई, फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 25 May 2023 03:49 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 May 2023 03:49 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दोनों पर्वतारोहियों को तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
Two Assam mountaineers scale Mt Kanchenjunga and hoisted the national flag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के दो पर्वतारोहियों ने गुरुवार को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चोटी माउंट कंचनजंगा पर चढ़ाई की। पर्वतारोहियों ने चोटी पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन


असम पर्वतारोहण संघ (एएमए) के जनरल सचिव (प्रभारी) मृगांका सरमा ने कहा कि भास्कर बरुआ और जयंत नाथ सात सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, बुधवार को शाम 6:30 बजे शुरू हुए शिखर शिविर से कठिन चढ़ाई के बाद सुबह 7:15 बजे 8,586 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों ने एएमए ध्वज और असमिया 'गामुसा' के साथ शीर्ष पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन


अभियान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात अप्रैल को राज्य की अपनी यात्रा के दौरान झंडी दिखाकर रवाना किया था, जब उन्होंने टीम लीडर और एवरेस्ट पर्वतारोही मानस बरुआ को राष्ट्रीय ध्वज, आइस कुल्हाड़ी बैटन और अभियान ध्वज सौंपा था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अभियान दल के शेफ डे मिशन हैं। उन्होंने दोनों को तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed