{"_id":"5dc1cfad8ebc3e5af56ed8da","slug":"two-arrested-including-bjp-leader-in-murder-of-trinamool-congress-leader-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के आरोप में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के आरोप में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार
Wed, 06 Nov 2019 01:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईस्ट मेदिनीपुर जिले के पांसकुंड़ा में बीते महीने हुई तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के सिलसिले में एक स्थानीय भाजपा नेता व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। जिला मुख्यालय तामलुक की एक अदालत ने आरोपियों को 13 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सोलोमन ने इसकी जानकारी दी। बीते सात अक्तूबर रात को पांसकुड़ा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष व तृणमूल नेता कुर्बान शाह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त के तौर पर भाजपा नेता अनिसुर रहमान व उसके सहयोगी मुबारक खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसी मामले में पहले दीपक चक्रवर्ती नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि भाजपा नेता अनिसुर रहमान ने तृणमूल नेता की हत्या की योजना बनाई थी और इसके लिए हत्यारों को पांच लाख की रकम दी थी।
विज्ञापन