फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two arrested in Tamil Nadu for torturing transgender women and forcibly cutting hair

Tamil Nadu: ट्रांसजेंडर महिलाओं के जबरन बाल काटे, बहस के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को दिया ट्रेन के आगे धक्का

Thu, 13 Oct 2022 06:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 06:40 PM IST
सार

तमिलनाडु में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को सामने आया है। यहां एक युवती को उसके प्रेमी ने ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two arrested in Tamil Nadu for torturing transgender women and forcibly cutting hair
ट्रेन के आगे प्रेमिका को दिया धक्का। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तमिलनाडु में ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ राज्य के तूतीकोरीन इलाके में अभद्रता की गई। इतना ही नहीं जबरन उनके बाल भी काट दिए। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। इतना ही नहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान योवा बुबन और विजय के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी जबरन ट्रांसजेंडर महिलाओं के बाल काट रहा है। ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेस बानों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में उत्पीड़न, मारपीट, हत्या की कोशिश करने के आरोपों के तहत आईपीसी और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम, 2019 की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, तूतीकोरीन के पुलिस अधीक्षक एस बालाजी सरवाना ने इस शर्मनाक घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने वायरल वीडियो के आधार पर जांच की है। जांच में पता चला है कि ये घटना बीते सात अक्तूबर की है। जब ये महिलाएं तूतीकोरीन से कोविपत्ति जा रहीं थीं तब दोनों आरोपियों ने उन लोगों को अपहरण करके उनके साथ इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन संबंध बनाने की दी थी धमकी
इतना ही नहीं, पुलिस अधीक्षक एस बालाजी सरवाना ने यह भी बताया कि आरोपियों ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को प्रताड़ित करने के साथ उन्हें शहर छोड़ने की धमकी दी थी। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को यौन संबंध बनाने के लिए भी धमकी दी थी। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से उनको जानते थे। वहीं एक आरोपी का ट्रांसजेंडर महिलाओं से कुछ रिश्ता भी था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

प्रेमी ने प्रेमिका को ट्रेन के आगे दे दिया धक्का
वहीं, तमिलनाडु में ट्रेन के आगे एक 20 साल की युवती को धक्का देने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवती की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सतीश नाम के व्यक्ति ने सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद आरोपी ने युवती को एक लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। राज्य सरकार की पुलिस और रेलवे पुलिस की सात टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। 


पुलिस ने यह भी बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक युवती पिछले कई सालों से प्रेम में थे। रेलवे पुलिस ने मृतका के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed