फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two arrested for allegedly being involved in the killing of a sdpo at Moreh in Manipur

Manipur Violence: माणिपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोरेह एसडीपीओ की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 10:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

मेइतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को हिंसा भड़क उठी थी। 

विज्ञापन
Two arrested for allegedly being involved in the killing of a sdpo at Moreh in Manipur
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में हिंसा अभी जारी है। मोरेह के एक उपसंभागीय पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को विशेष कमांडो टीम ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मोरेह कॉलेज के पास गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जिन्होंने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलियां चलाईं और मकानों में जाकर छिप गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मोरेह कॉलेज के पास घरों को घेर लिया। बाद में, दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। उनके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद जब्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, महिलाओं के एक समूह ने मोरेह पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने दोनों व्यक्तियों की रिहाई की मांग की।

यह है मामला
31 अक्तूबर की सुबह मोरेह के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए पूर्वी मैदान पर तैयारियों की देखरेख कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोग आनंद की हत्या के मामले में 'मुख्य संदिग्धों' में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय हिंसा से दहल रहा है मणिपुर
गौरतलब है कि मणिपुर पिछले साल मई से जातीय हिंसा से दहल रहा है और 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। मेइतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद 3 मई को हिंसा भड़क उठी।


मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed