{"_id":"62b739327c60060af968b8d6","slug":"two-arrested-after-encounter-between-police-and-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Encounter: सुरक्षा बलों और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, PLFI से संबंध तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Encounter: सुरक्षा बलों और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, PLFI से संबंध तलाशने में जुटी पुलिस
Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों ने कहा कि ओडिशा-झारखंड सीमा पर खदान मालिकों, उद्योगपतियों और अन्य व्यापारियों को एक अज्ञात समूह से कई हफ्तों से रंगदारी की धमकी मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के राउरकेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चांदीपोश पुलिस थाना क्षेत्र के रेलहातु जंगल में घेराबंदी की थी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने मौके से भागने की कोशिश करते हुए गोलियां चलाईं। इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षों से गोलीबारी होती रही। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। जिसमें बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एके-47 सहित कई अन्य हथियार हुए बरामद
राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान झारखंड के निवासी बिस्वजीत साहू और तुचु एंडुआर के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि हमने बदमाशों के पास से एक एके 47 राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, एक देशी सिंगल- शूटर गन, 20 कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने कहा कि ओडिशा-झारखंड सीमा पर खदान मालिकों, उद्योगपतियों और अन्य व्यापारियों को एक अज्ञात समूह से कई हफ्तों से रंगदारी की धमकी मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। राउरकेला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों का संबंध किसी माओवादी संगठन या झारखंड स्थित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से तो नहीं है।