{"_id":"5c6ba4c6bdec2273a2564007","slug":"two-aircraft-of-surya-kiran-aerobatics-team-crashed-at-yelahanka-airbase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में आपस में टकराए दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में आपस में टकराए दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत
Tue, 19 Feb 2019 12:10 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
आसमान में सूर्य किरण विमान आपस में टकरा गए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के येलहंका एयरबेस में एयर शो से पहले एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिहर्सल के दौरान आसमान में दो विमान आपस में टकराकर क्रैश हो गए हैं। यह दोनों विमान सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के थे। सौभाग्य की बात यह रही कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए। कल से यहां एयर शो शुरू होना है जो 24 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने बताया कि सूर्यकिरण विमान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 14 फरवरी को सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम (स्कैट) ने प्रैक्टिस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। एयर शो के दौरान कई मौकों पर स्कैट लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा है। हाल ही में इसे किरण एयरक्राफ्ट से हॉक में अपग्रेड किया गया है। सोमवार को टीम ने अपने फॉर्मेशन के साथ उड़ान भरी थी। उसके सभी विमान सामान्य थे।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने एक बार फिर सुबह एयर शो के उद्घाटन से पहले उड़ान भरी और विमान आपस में निट्टे मीनाक्षी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास टकरा गए। स्कैट की बात करें तो इसे 1996 में एमके-2 विमान के साथ बनाया गया था। पहली बार टीम ने 15 अगस्त 1988 को 9 विमानों के फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विमान टकराने पर बंगलूरू पुलिस का कहना है, 'एक नागरिक घायल हुआ है। दोनों पायलट सफतलापूर्वक बाहर निकल गए है। विमान के अवशेष येलहंका नए शहर क्षेत्र के पास इसरो लेआउट में गिरे हैं।'