{"_id":"5f65212ab8f7f25ad9603fc6","slug":"two-agricultural-bills-passed-in-lok-sabha-will-make-farmers-self-reliant-amit-shah-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में पास हुए दो कृषि बिल किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर : अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में पास हुए दो कृषि बिल किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर : अमित शाह
Sat, 19 Sep 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान और विपक्ष के भारी विरोध के बीच लोकसभा में पास हुए दो कृषि बिलों को गृहमंत्री अमित शाह ने क्रांतिकारी करार दिया है। शाह ने कहा, ये ऐतिहासिक बिल किसानों और कृषि को बल देंगे और उनको बिचौलियों व अन्य समस्याओं से मुक्त करेंगे। विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने ट्वीट किया, इन विधेयकों से किसानों को उपज बेचने के लिए नए अवसर मिलेंगे। उनकी आय में वृद्धि होगी। मेहनती किसान देश की खुशहाली और समृद्धि के वाहक हैं, जिन पर पूरे देश को अभिमान है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के रूप में पहली बार कोई सरकार किसानों के सशक्तीकरण के लिए दिन-रात काम कर रही है। यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कृषि सुधार किसानों के लिए जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन