फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two actors kamal hassan and vivek oberoi living in controversies are hero in real life

विवादों में रहने वाले ये दोनों अभिनेता रियल लाइफ में भी 'हीरो' से कम नहीं

Wed, 22 May 2019 07:12 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 22 May 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
two actors kamal hassan and vivek oberoi living in controversies are hero in real life
kamal hassan
कमल हासन विवादित बयान देने और विवेक ओबेरॉय पलटवार करने को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। अभिनेता से नेता बने हासन ने हाल ही में तमिलनाडु में चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि भारत का पहला आतंकवादी हिंदू ही था। उनके इस बयान की विवेक ओबेरॉय ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कला और आतंकवाद दोनों का कोई धर्म नहीं होता।
विज्ञापन


कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था। हासन फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने विविधताओं भरी भूमिकाएं निभाई हैं। कभी संजीदा तो कभी कॉमेडी रोल किए और तारीफ हासिल की। हासन के पिता डी. श्रीनिवासन पेशे से वकील थे, जबकि मां का नाम राजलक्ष्मी निवासन है। उनके भाई का नाम चंद्र हासन और बहन का नाम नलिनी रघु है। पढ़ाई पूरी करने के लिए कमल ने फिल्मों से 9 साल का ब्रेक भी लिया था। उस वक्त वे पिता के कहने पर नृत्य की तालीम ले चुके हैं।
विज्ञापन

 

कमल हासन ने सबसे पहले बतौर बाल कलाकार 1960 में फिल्म 'कलाधुर कमन्ना' की। हासन एक दूजे के लिए, सदमा, सनम तेरी कसम, गिरफ्तार, सागर, राज तिलक जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। 1975 में आई फिल्म 'अपूर्वा रंगनागल' से उन्हें पहचान मिली। 1985 में वे रमेश सिप्पी की फिल्म 'सागर' में ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया के साथ नजर आए थे। 1983 में आई फिल्म सदमा उनके कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा कमल हासन का निजी जीवन

वर्ष 1978 में कमल हासन ने 'वाणी गणपति' से विवाह कर लिया, किंतु 1988 में इन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने सारिका से शादी की। उनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हैं। साल 2004 में कमल और सारिका भी अलग हो गए। हसन ने अपने प्रशंसक क्लब को कल्याण संगठनों में बदल दिया, जिन्होंने ब्लड और आई डोनेशन के लिए कैंपेन किए हैं।


उन्होंने छात्रों को शैक्षिक सामग्री भी दान दी है। उन्हें 1982 में तमिल फिल्म मुंदरम पिरई में अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 5 विभिन्न भाषाओं में फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले। उनके नाम 17 साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड हैं। 1990 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। 2014 में उन्हें भारत सरकार के पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया।

विवेक ओबेरॉय फिल्म अभिनेता और सफल बिजनेसमैन

two actors kamal hassan and vivek oberoi living in controversies are hero in real life
vivek oberoi - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। विवेक हिंदी फिल्म अभिनेता और एक सफल बिजनेसमैन हैं। उनकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। वे अधिकतर हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। विवेक बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म अभिनेता सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं, उनकी मां का नाम यशोधरा ओबेरॉय है। शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से और आगे की पढ़ाई के लिए मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की है । एक्टिंग की बारीकियां सीखने वे न्यूयॉर्क भी गए। 

हिट फिल्म कंपनी से की अभिनय की शुरूआत

रामगोपाल वर्मा की हिट फिल्म कंपनी से विवेक ने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरुस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने रोड, दम जैसी फिल्में कीं। 2002 में विवेक फिल्म साथिया में दिखे। इसके बाद उनकी कॉमेडी फिल्म मस्ती भी सफल रही। शूट आउट एट लोखंडवाला में एक गैंगस्टर की भूमिका की। कृष-3 में बेहतरीन अभिनय किया। नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म से भी वे चर्चा में हैं। 

विवेक का ऐसा रहा है निजी जीवन 

विवेक की शादी प्रियंका अल्वा से हुई है। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा विवान और बेटी अमाया है। उन्होंने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के एक गांव को गोद लिया। सुनामी के समय राहत के लिए 6 ट्रक भेजे थे। उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त बेघर महिलाओं के पुनर्वास के लिए भी काम किया। साल 2008 में फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। 2018 में तमिल फिल्म विवेगम के लिए साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। 2011 में वॉच इंडियन सर्कस फिल्म का निर्माण किया। इसे बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। वे टीवी रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed