फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two AAP activists in police custody in an alleged obscene video case of BJP MP Parbatbhai Patel in Gujarat

अश्लील वीडियो मामला: हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी के दो नेता, सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Fri, 13 Aug 2021 04:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 04:07 PM IST
सार

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता एक महिला  के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
two AAP activists in police custody in an alleged obscene video case of BJP MP Parbatbhai Patel in Gujarat
भाजपा सांसद परबतभाई पटेल - फोटो : फेसबुक

विस्तार

गुजरात की सियासत में भूचाल ला देने वाले 'अशलील वीडियो' मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं माधाभाई पटेल और मुकेश राजपूत को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों ने दावा किया था कि वायरल वीडियो भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद परबतभाई पटेल की है। इस मामले में भाजपा नेता के बेटे शैलेष पटेल ने इसे पिता को बदनाम करने और फिरौती वसूलने की साजिश बताया था और दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से माधाभाई पटेल आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता है और दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश राजपूत के तौर पर हुई है। गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट से सांसद परबतभाई पटेल ने कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कोई और व्यक्ति है, एडिट करके मेरा चेहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की असलियत जानने के लिए इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक मिले सबूतों से ऐसा प्रतीत होता है कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा सांसद पटेल की छवि खराब करने और उनसे पैसे वसूलने की साजिश थी। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरस हुए इस करीब एक मिनट के वीडियो में परबतभाई पटेल जैसा दिखने वाला एक शख्स सोफे पर एक महिला को गले लगाता और अश्लील स्थिति में दिख रहा है। ऐसा लगता है कि कमरे में और लोग भी मौजूद थे जिसकी वीडियो में मौजूद व्यक्ति और महिला को जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला और क्या बोले भाजपा सांसद
आम आदमी पार्टी के नेता माधाभाई पटेल ने बीते दिनों फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें दिख रहे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं था। उन्होंने पोस्ट में दावा किया था कि 15 अगस्त को बनासकांठा के एक शीर्ष राजनीतिज्ञ का सेक्स वीडियो पोस्ट करेंगे। हालांकि, यह वीडियो पहले ही वायरल हो गया।  जब यह पोस्ट वायरल हुई तो परबतभाई ने इस पर सफाई देते हुए कहा था मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा काम नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि यह हो सकता है कि मेरी तस्वीरें मॉर्फ या एडिट की गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed