फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter war: TMC Kunal Ghosh said 'thank you', BJP leader Locket Chatterjee fumes over

भवानीपुर उपचुनाव: टीएमसी के कुणाल घोष ने कहा 'शुक्रिया', तो भड़क उठीं भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी

Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

कुणाल घोष ने ट्विटर पर लिखा- स्टार प्रचारक लॉकेट चटर्जी का भवानीपुर में भाजपा द्वारा बार-बार कहने के बावजूद प्रचार के लिए नहीं आने का शुक्रिया। 

विज्ञापन
Twitter war: TMC Kunal Ghosh said 'thank you', BJP leader Locket Chatterjee fumes over
Locket Chatterjee vs Kunal Ghosh - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

प. बंगाल में भवानीपुर विधानसभा उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान तेज होता जा रहा है। टीएमसी नेता कुणाल घोष को भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी के बीच इसे लेकर ट्वीटर पर वार-पलटवार का खेल चला। 

विज्ञापन


कुणाल घोष ने ट्विटर पर लिखा- स्टार प्रचारक लॉकेट चटर्जी का भवानीपुर में भाजपा द्वारा बार-बार कहने के बावजूद प्रचार के लिए नहीं आने का शुक्रिया। दोस्त के तौर पर मैं दुआ करता हूं कि आप जहां भी है, सफलता हासिल करें। दुनिया बहुत छोटी है। उम्मीद करता हूं कि वो दिन फिर लौटेंगे जहां से आपने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 
विज्ञापन


इसके जवाब में लॉकेट ने जवाब दिया- मुझे लगता है कि कुणाल घोष ठीक नहीं हैं। वो पहले स्वस्थ हो जाएं फिर बात करें। 

लॉकेट ने कहा कि चुनाव इंचार्ज होने के नाते मैं उत्तराखंड पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। वहां पहले ही स्टार प्रचारक दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी मौजूद हैं। ममता बनर्जी के लिए इस बार चुनाव मुश्किल साबित हो रहा है, इसलिए फेक न्यूज चलाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कुणाल घोष को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं एक बार फिर ममता हार न जाएं। 

इसके जवाब में कुणाल ने लिखा- चिंता मत कीजिए। ममता दीदी बड़े अंतर से जीतेंगी। आप भी ऐसा ही चाहती हैं। मैं जानता हूं कि आपको अपनी पार्टी के पक्ष में ही लिखना है। मैं फिर आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने यहां भी भाजपा उम्मीदवार का नाम नहीं लिया है। कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। बहुत बढ़िया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed