फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   twitter suspended ravi shankar prasad account for one hour due to a r rahman song and sony music

खुलासा: एआर रहमान के गाने के कारण बंद हुआ था रविशंकर प्रसाद का अकाउंट, ट्विटर ने दी जानकारी

Sat, 26 Jun 2021 12:32 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Jun 2021 12:32 PM IST
सार

म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर रहमान का गाना 'मां तुझे सलाम' साझा करने पर ट्विटर ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट तकरीबन एक घंटे के लिए बंद कर दिया था।

विज्ञापन
twitter suspended ravi shankar prasad account for one hour due to a r rahman song and sony music
शोल मीडिया पर तकरार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ट्विटर ने शुक्रवार को अमेरिकी कॉपीराइट कानून (डीएमसीए) के उल्लंघन का हवाला देते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट तकरीबन एक घंटे के लिए बंद कर दिया था। कल तक अकाउंट सस्पेंड करने की असली वजह सामने नहीं आई थी। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर रहमान का गाना 'मां तुझे सलाम' साझा करने की वजह से ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ यह कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
डीएमसीए नोटिस के अनुसार रविशंकर प्रसाद ने 2017 में एक ट्वीट साझा किया था। जिसमें उन्होंने 1971 के युद्ध की विजय वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देते हुए ए आर रहमान के गाने वाला एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में चल रहे गाने, ‘मां तुझे सलाम’, का कॉपीराइट सोनी म्यूजिक के पास है।

विज्ञापन

ट्विटर को एक महीने बाद मिला नोटिस

लुमेन डेटाबेस (ट्विटर की साइट पर रोक लगाई जाने वाली सामग्री सहित अन्य का अध्ययन करने वाली एक स्वतंत्र अनुसंधान परियोजना) के मुताबिक, डीएमसीए ने रवि शंकर द्वारा कॉपीराइट का उल्लंघन करने के संबंध में 24 मई 2021 को नोटिस भेजा था, जो 25 जून 2021 को ट्विटर को मिला। जिसके बाद ट्विटर ने इस पर एक्शन लिया।

रविशंकर प्रसाद ने इस कदम को आईटी नियमों का उल्लंघन बताया

इस पूरे मामले के बाद रविशंकर प्रसाद ने इस कदम को आईटी नियमों का उल्लंघन बताते हुए अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि बिना नोटिस भेजे अकाउंट बंद करके माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने नए आईटी नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, ट्विटर ने आईटी मंत्री के खाते पर लगी रोक को हटा दिया है। लेकिन उस ट्वीट पर रोक अब भी जारी हैद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed