दक्षिण चीन सागर को लेकर ऑस्ट्रेलिया और चीन के राजदूत में ट्विटर पर छिड़ी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण चीन सागर को लेकर भारत में चीन और ऑस्ट्रेलिया के राजदूत शुक्रवार को ट्विटर पर भिड़ गए। दरअसल, एक दिन पहले दक्षिण चीन सागर पर ड्रैगन की गतिविधियों को अस्थिरता का कारण बताने वाले ऑस्ट्रेलिया पर भड़के चीन के भारत में राजदूत सुन वीडॉन्ग ने ट्वीट कर कहा कि 'भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने दक्षिण चीन सागर पर तथ्यों की उपेक्षा करते हुए यह टिप्पणी की है। चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता व समुद्री अधिकार नियम के मुताबिक हैं। यह स्पष्ट है कि इलाके में कौन शांति व सुरक्षा के लिए काम कर रहा है और कौन अस्थिर करने और उकसाने में लगा है।'
इसके जवाब में भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने ट्वीट कर कहा कि 'भारत में चीन के राजदूत आपको बहुत शुक्रिया। मैं उम्मीद करता हूं कि तब आप 2016 में दक्षिण चीन सागर पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे। उन कार्रवाइयों से भी बचेंगे जिनसे एकतरफा यथास्थिति बदली जाती है।'
इससे पहले गुरुवार को फैरेल ने एलएसी पर कहा था कि ऑस्ट्रेलिया एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव की किसी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है। सीमा पर तनाव कम करने के लिए सेनाएं हटाने को लेकर भारत की कोशिशों का समर्थन करता है।
Thank you @China_Amb_India. I would hope then you follow the 2016 South China Sea Arbitral Award which is final and binding under international law, and also generally refrain from actions that unilaterally alter the status quo. https://t.co/1w2nrcrxhr
— Barry O’Farrell AO (@AusHCIndia) July 31, 2020