{"_id":"64885b605957ecd09506da0e","slug":"twitter-row-amit-malviya-s-counterattack-on-jack-dorsey-s-statement-said-twitter-violated-the-law-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter Row: जैक डोर्सी के बयान पर अमित मालवीय का पलटवार, कहा- 2020-22 के बीच ट्विटर ने कानून का उल्लंघन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Twitter Row: जैक डोर्सी के बयान पर अमित मालवीय का पलटवार, कहा- 2020-22 के बीच ट्विटर ने कानून का उल्लंघन किया
Tue, 13 Jun 2023 10:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:52 PM IST
सार
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डोर्सी के आरोपो को नकारते हुए कहा कि डोर्सी के नेतृत्त में ट्विटर ने भारत में कई नियमों का उल्लंघन किया था। वे 2020 से 2022 तक लगातार कानून का तोड़ते रहें।
विज्ञापन
अमित मालवीय ने किया जैक डोर्सी के आरोपों पर पलटवार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी पर उनके बयानों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने बताया कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने 2020-22 के बीच कानूनों का काफी हद तक उल्लंघन किया था। मालवीय की टिप्पणी डोर्सी के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने देश की केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वह एक यूट्यूब चैनेल पर साक्षात्कार के दौरान डोर्सी ने कहा था कि भारत सरकार ने 2020 और 2021 में किसानों द्वारा तीन नए नियमों का विरोध करने पर सरकार की आलोचना करने वालों को पद से नहीं हटाने पर कर्मचारियों के आवास में छापेमारी और कंपनी को बंद करने की धमकी दी थी। डोर्सी के इसी बयान पर मालवीय ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोर्सी के नेतृत्व में यह सोशल मीडिया कंपनी कानून का उल्लंघन कर रही थी। कई मामलों में अलगाववादी आवाजों को भी बढ़ावा देने का काम किया जा रहा था। मालवीय ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि ट्विटर हमेशा सही था और अमेरिका में उनकी खुद की सरकार समेत अन्य सरकारें गलत। ट्विटर भारत में लंबे समय से ही नियमों का उल्लंघन करता रहा है ,लेकिन न तो ट्विटर कंपनी को बंद किया गया और न ही उनके कर्मचारियों के घरों में छापेमारी की गई या उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि वे कुछ विदेशी बलों को भी अपना प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने की अनुमति देते थे, जो कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी।
विज्ञापन
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
मालवीय ने डोर्सी के अलावा कांग्रेस पर भी निशासा साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक झूठ बोलने वाले के बयानों से उत्साहित हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो वहां विदेशी शक्तियों की मदद लेते हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए वे विरोधी आवाजों को बढ़ावा देते हैं। क्या विदेशी धन और मीडिया पर झुकाव ही एकमात्र तरीका है, जिस पर कांग्रेस लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाने की उम्मीद करती है?
भाजपा प्रवक्ता ने भी ट्विटर पर लगाया आरोप
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जनवरी 2021 में किसान विद्रोह के दौरान कई झूठी खबरें फैलाई गई थी, जिसमें कई सारे नरसंहार की रिपोर्ट भी शामिल थे। हालांकि, बाद में इन सभी को झूठा करार दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह देश में कार्यरत विदेशी प्लैटफॉर्म को सुरक्षित ऑनलाइन स्थान बनाए रखने के लिए देश के कानूनों का पालन करवाए।
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डोर्सी के आरोपो को नकारते हुए कहा कि डोर्सी के नेतृत्त में ट्विटर ने भारत में कई नियमों का उल्लंघन किया था। वे 2020 से 2022 तक लगातार कानून का उल्लंखन कर रहे थे। जून 2022 से उन्होंने यहां के नियमों का पालन शुरू किया था।