फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter labelled BJP vice-president Raman Singh’s tweet on the alleged Congress toolkit as manipulated media

फिर विवाद: ट्विटर ने अब रमन सिंह के ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' से फ्लैग किया

Wed, 26 May 2021 07:15 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 May 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Twitter labelled BJP vice-president Raman Singh’s tweet on the alleged Congress toolkit as manipulated media
raman singh

टूलकिल-ट्विटर विवाद में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को फ्लैग करने के बाद अब ट्विटर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट को भी 'मैनिपुलेटेड मीडिया' लिखकर फ्लैग किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को ही रमन सिंह ने ट्विटर को चुनौती दी थी कि वो क्यों नहीं दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्विटर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को इसी तरह फ्लैग कर चुका है जिसके बाद भारी विवाद हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस भी लगातार भाजपा और सरकार पर हमलावर है। उसका कहना है कि संबित पात्रा और रमन सिंह ने गलत टूलकिट ट्वीट कर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया है। 

मामला तब और उलझ गया जब ट्विटर ने पात्रा के ट्वीट को दु'मैनिपुलेटेड मीडिया' बता दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई और उसने ट्विटर के दफ्तर पहुंचकर उसे नोटिस थमाया। 


क्या था मामला
बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।

संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed