फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi twitter account hack news : pmo tweets twitter handle pm narendra modi was very briefly compromised

PM Modi Twitter: ट्विटर हैंडल @narendramodi हैक, पीएमओ ने कहा- अकाउंट से थोड़ी देर के लिए हुई छेड़छाड़

Sun, 12 Dec 2021 03:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 03:33 AM IST
सार

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिटक्वाइन को युवा पीढ़ी के लिए एक खतरा करार दिया था और कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी का गलत इस्तेमाल न हो यह सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक भागीदारी की जरूरत है।

विज्ञापन
pm narendra modi twitter account hack news : pmo tweets twitter handle pm narendra modi was very briefly compromised
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंड हैक - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को शनिवार देर रात हैकर्स ने हैक कर लिया और उससे तीन मिनट के भीतर दो ट्वीट कर दिए। इससे हड़कंप मच गया। यह ट्वीट देर रात करीब 2.11 बजे से 2.15 के बीच किए गए। हालांकि इन ट्वीट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इसे लेकर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही हैशटैग हैक्ड और हैकर्स ट्रेंड करने लगे। हैशटैग हैक्ड भारत में रात में ही चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सुरक्षा का गंभीर खतरा और 'बिटक्वाइन माफिया' का काम बताया। कई लोगों ने यहां तक आशंका जताई कि इस घटना के बाद क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार पहला ट्वीट 2.11 बजे किया गया, जिसे दो मिनट के भीतर डिलीट कर दिया गया। परंतु इसके डिलीट होते ही एक दूसरा ट्वीट 2.14 बजे किया गया। हालांकि दोनों में एक समान बात लिखी हुई थी। इस दोबारा किए गए ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया। 

Image


हैकर ने ट्वीट में क्या लिखा?
हैकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया उसमें उसने लिखा कि भारत ने बिटक्वाइन को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बीटीसी खरीदे हैं और सभी नागरिकों को बांट रही है। जल्दी करें भारत, भविष्य यहां है।

अकाउंट पर अचानक से इस तरह की पोस्ट दिखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स समझ गए कि अकाउंट हैक हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि ये बिटक्वाइन माफिया का काम है। एक ने लिखा कि अब भारत में क्रिप्टोकरेंसी की कोई जगह नहीं। पिछले साल सितंबर में  प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था।

यह अकाउंट narendramodi.in से लिंक था। बताया जा रहा है कि ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स बिटक्वाइन की मांग करने लगे। इस अकाउंट पर प्रधानमंत्री को 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।




पीएम बता चुके हैं क्रिप्टोकरेंसी को युवा पीढ़ी के लिए खतरा
एक अनुमान के अनुसार भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लगभग डेढ़ करोड़ उपभोक्ता हैं और इनकी कुल कीमत छह अरब डॉलर से ज्यादा है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिटक्वाइन को युवा पीढ़ी के लिए एक खतरा करार दिया था और कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी का गलत इस्तेमाल न हो यह सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक भागीदारी की जरूरत है।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को अभी मान्यता नहीं मिली है..
भारत में अभी तक बिटक्वाइन को या अन्य किसी क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई है। इस विषय में आखिरी फैसला पीएम मोदी को ही करना है। क्रिप्टो पर देश के अलग-अलग नियामक और एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल 2021 संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed