फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tweet about prices of Petrol and diesel became costly for BJP itself

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किया ट्वीट भाजपा पर ही पड़ गया भारी

Tue, 11 Sep 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Tweet about prices of Petrol and diesel became costly for BJP itself

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जहां देशभर में भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की जा रही है, वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने का मन बना चुका है। पहले कांग्रेस का बुलाया गया भारत बंद भाजपा का लिए सिर दर्द बन रहा था तो वहीं इस बार खुद भाजपा ने ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लकर भाजपा ने एक ट्वीट किया, जिसमें इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी को ग्राफ के तौर पर दिखाया गया था। ट्वीट का मकसद यह बताना था कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृदि्ध की दर यूपीए सरकार की तुलना में काफी कम है, लेकिन ट्वीटर यूजर्स ने इसे अलग ही तौर पर ले लिया।

विज्ञापन


सोमवार की शाम 04.45 बजे भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से तेल के दामों में बढ़ोत्तरी का सच बताते हुए एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में बाजपा ने ग्राफ के माध्यम से यूपीए सरकार और एनडीए सरकार में पेट्रोल डीजल के दामों में अंतर बताया था। हालांकि, बताने का तरीका कुछ ऐसा था जिसमें खुद भाजपा ही फंस गई।

विज्ञापन
 



भारतीय जनता पार्टी ने ग्राफ में जो अंतर दिखाया है वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी का है, लेकिन भाजपा ने इस अंतर को प्रतिशत के हिसाब से दिखाया है। इसके मुताबिक, यूपीए के पांच साल के कार्यकाल में पेट्रोल के दाम 75 फीसद बढ़े तो एनडीए के चार साल के कार्यकाल में यह सिर्फ 13 फीसद रहा। ऐसा ही कुछ डीजल को लेकर भी है। बीजेपी के मुताबिक, यूपीए के पांच साल के कार्यकाल में डीजल के दाम 83 फीसदी बढ़े, वहीं एनडीए कार्यकाल में यह आंकड़ा केवल 28 फीसद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया देख कुछ मिनट बाद ही कांग्रेस ने भाजपा के ग्राफ में कुछ चीजें बढ़ा कर ट्वीट किया। कांग्रेस ने कहा कि यूपीए शासनकाल में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ रही थीं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा नहीं थीं। आज जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम कम होने के बावजूद देश में कीमत बढ़ती जा रही है।


 

ट्वीटर यूजर्स ने भी इस पर खूब चुटकियां लीं। संदीप कुमार श्रीवास्तव ने ट्वीट किया कि कांग्रेस से तुलना मत कीजिए, इन्हीं कारणों से तो आपको वोट दिया था लेकिन क्या परिणाम मिला "ढाक के तीन पात"। वहीं एक और ट्वीटर यूजर रोहित शर्मा ने लिखा कि कांग्रेस के समय में जब डीजल के दाम बढ़े थे तो सारे बीजेपी के नेता सड़कों पर उतर आए थे। अब सारे कहां गए। ये गणित आज समझा रहे हैं तब आती नहीं थी क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed