फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK Worker Sets Himself on Fire Over Delay in Swearing-in Ceremony for vijay Thalapathy

आत्मदाह की कोशिश: शपथ में देरी पर TVK कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, सरकार गठन पर आज शाम हो सकता है फैसला

Sat, 09 May 2026 04:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 09 May 2026 04:04 PM IST
सार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। टीवीके नेता और अभिनेता विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हो रही देरी से आहत होकर पार्टी कार्यकर्ता इसक्कियप्पन ने आत्मदाह की कोशिश की। 47 वर्षीय इसक्कियप्पन इस बात से दुखी थे कि उनके नेता के राजनीति में आधिकारिक प्रवेश और शपथ को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
 

विज्ञापन
TVK Worker Sets Himself on Fire Over Delay in Swearing-in Ceremony for vijay Thalapathy
टीवीके प्रमुख विजय थलापति। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई। यहां अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' यानी टीवीके के एक पदाधिकारी ने पार्टी प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बनी अनिश्चितता से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटना तिरुनेलवेली जिले के चेट्टीकुलम के पास एक गांव की है। यहां के निवासी 47 वर्षीय इसक्कियप्पन, जो टीवीके के वल्लियूर यूनियन के स्वयंसेवक विंग के उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह इस बात को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे कि उनके नेता विजय का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा और इसे लेकर सस्पेंस क्यों बना हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में कराया गया भर्ती
आग की लपटों में घिरे इसक्कियप्पन को तुरंत बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे। उन्हें आनन-फानन में असरपल्लम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, वह करीब 30% तक झुलस गए हैं और उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में उनका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद इलाके के कार्यकर्ताओं में भारी निराशा और चिंता देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस कदम के पीछे सिर्फ राजनीतिक कारण थे या कोई अन्य दबाव भी था। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भावुक होकर ऐसा कोई भी आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की है।

टीवीके सरकार बनाने के लिए जुटा रही समर्थन
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच राज्य के पांच कांग्रेस विधायक शनिवार को हैदराबाद में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने संभावित तोड़फोड़ या विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी. विश्वनाथन, जो पहले तेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी रह चुके हैं, हैदराबाद में ठहरे इन पांच विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है और यदि टीवीके की सरकार बनती है तो विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है।

वीसीके, टीवीके को समर्थन देने पर आज साफ करेगी रुख
थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके, राज्य में सरकार बनाने में विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने पर अपना आधिकारिक रुख आज घोषित करेगी। वीसीके के प्रवक्ता के.के. पावलन ने बताया कि थिरुमावलवन शाम को घोषणा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की उच्च-स्तरीय समिति ने शुक्रवार को उन्हें यह घोषणा करने के लिए अधिकृत किया था। हालांकि वामपंथी दलों ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन थिरुमावलवन शुक्रवार शाम से ही इस घोषणा को टालते आ रहे हैं।


क्या है आकड़ों का गणित?
अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद सरकार गठन के लिए कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से समर्थन मांगा था। ये सभी दल पहले डीएमके गठबंधन का हिस्सा थे। 23 अप्रैल को हुए अपने पहले विधानसभा चुनाव में टीवीके बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई थी। वाम दलों की सहयोगी रही वीसीके के भी कम्युनिस्ट पार्टियों के रुख के बाद औपचारिक रूप से टीवीके को समर्थन देने की घोषणा करने की संभावना है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed