फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK government's first big parliamentary test: will it be able to win the Rajya Sabha seat?

Rajya Sabha Elections: तमिलनाडु के बाद अब राज्यसभा की सीटों पर TVK की नजर, सत्ताधारी गठबंधन में शुरू हुआ मंथन

Sat, 23 May 2026 09:04 AM IST
रिया दुबे चेन्नई, आईएनएस
चेन्नई, आईएनएस Published by: रिया दुबे Updated Sat, 23 May 2026 09:04 AM IST
सार

तमिलनाडु की एक राज्यसभा सीट पर 18 जून को चुनाव होना है, जिसे टीवीके नीत सरकार की पहली बड़ी संसदीय परीक्षा माना जा रहा है। यह सीट सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब टीवीके के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह सीट खुद रखेगी या किसी सहयोगी दल को देगी।

विज्ञापन
TVK government's first big parliamentary test: will it be able to win the Rajya Sabha seat?
विजय, तमिलनाडु के सीएम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव राज्य की राजनीति में नई हलचल लेकर आया है। यह चुनाव 18 जून को होगा और इसे सत्तारूढ़ टीवीके नीत सरकार के लिए पहली बड़ी संसदीय परीक्षा माना जा रहा है। हालिया विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व में टीवीके के सत्ता में आने के बाद यह पहला राज्यसभा चुनाव होगा। यह सीट सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। शन्मुगम ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मेलम सीट से जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी।
विज्ञापन

टीवीके गठबंधन के अंदर उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज

इस चुनाव को लेकर अब सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर उम्मीदवार चयन और सहयोगी दलों को साधने की रणनीति पर चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक हलकों में खास तौर पर इस बात पर नजर है कि टीवीके इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी या गठबंधन प्रबंधन के तहत किसी सहयोगी दल को मौका देगी। कांग्रेस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जिसने टीवीके सरकार को समर्थन देने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


कब होगा नामांकन?

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा की वर्तमान प्रभावी संख्या 233 है और किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 117 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। चूंकि किसी भी पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए चुनाव का परिणाम काफी हद तक गठबंधन की गणित पर निर्भर करेगा।


मौजूदा आंकड़ों के आधार पर TVK नीत गठबंधन को बढ़त में माना जा रहा है और उसे इस सीट का प्रबल दावेदार समझा जा रहा है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया नजदीक आने के साथ सहयोगी दलों को साधने और उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed