{"_id":"67f010be2c252eaef800d868","slug":"turkiye-flight-in-mumba-updates-stranded-virgin-atlantic-aircraft-arrives-india-safely-hindi-news-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkiye Flight in Mumbai: वर्जिन अटलांटिक का विमान मुंबई उतरा, 250+ लोगों के साथ तुर्किये में फंसी थी फ्लाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Turkiye Flight in Mumbai: वर्जिन अटलांटिक का विमान मुंबई उतरा, 250+ लोगों के साथ तुर्किये में फंसी थी फ्लाइट
Fri, 04 Apr 2025 10:33 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:33 PM IST
सार
तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर 40 घंटे से अधिक समय तक फंसा वर्जिन अटलांटिक का विमान शुक्रवार देर शाम भारतीय सहित 250 से अधिक यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा। विमान मे बुधवार को लंदन से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के चलते उसे तुर्किये डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
तुर्किये के एक हवाई अड्डे पर 40 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद, वर्जिन अटलांटिक का विमान भारतीयों सहित 250 से अधिक यात्रियों को लेकर शुक्रवार देर शाम मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों के मुताबिक, विमान रात करीब 9 बजे मुंबई पहुंचा।
विज्ञापन
बता दें कि वर्जिन अटलांटिक के विमान ने बुधवार को लंदन से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान को तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया, जिसके चलते यात्री तुर्किये के हवाई अड्डे पर फंसे रहे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे तुर्किये से रवाना हुआ विमान
वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, सभी आवश्यक तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद, विमान ने शुक्रवार दोपहर एक बजे दियारबाकिर हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि विमान रात करीब 20:49 बजे पहुंचने मुंबई पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, 300 से अधिक सीटों वाली उड़ान का संचालन एक ए350-1000 विमान ने किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ISRO: 'अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष बाजार का 10% हासिल करना आसान काम नहीं', पूर्व इसरो प्रमुख सोमनाथ का बयान
मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट करनी पड़ी उड़ान
प्रवक्ता ने आगे कहा कि 2 अप्रैल को लंदन हीथ्रो से मुंबई के लिए वर्जनि अटलांटिक की उड़ान VS358 को तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के कारण विमान को व्यापक तकनीकी निरीक्षण की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगते हैं।
ये भी पढ़ें: Thrissur Pooram: 'इस साल सही तरीके से आयोजित कराएं त्रिशूर पूरम', केरल हाईकोर्ट का सरकार-पुलिस को निर्देश
यात्रियों के लिए शाकाहारी भोजन उपलब्ध नहीं था
हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों में से एक ने बताया कि सभी यात्री फर्श पर बैठे थे। यात्रियों के लिए कंबल भी उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा, शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध नहीं था। वहीं, प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को रात भर होटल में रहने की सुविधा दी गई थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन