फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Turkey woman marries Andhra Pradesh man in traditional ceremony in Guntur

दिलचस्प: तुर्की की लड़की का भारतीय युवा पर आया दिल, हम सफर बनाने के लिए समंदर पार पहुंचीं आंध्र प्रदेश

Fri, 31 Dec 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 31 Dec 2021 03:09 PM IST
सार

तुर्की की रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले पहुंच गई। पिछले दिनों दोनों ने तेलगु रीति रिवाज से सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
Turkey woman marries Andhra Pradesh man in traditional ceremony in Guntur
तुर्की की लड़की ने भारतीय युवा से की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1981 में आई फिल्म 'प्रेम गीत' का गाना- ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, आज भी कितना प्रासंगिक और लोकप्रिय है कि सात समंदर पार एक दुल्हन ने भारतीय युवा को अपना दिल दे बैठा। जी हां तुर्की की एक महिला ने आंध्र प्रदेश के युवा के साथ अग्नि को साक्षी मानते हुए सात जन्मों तक साथ रहने का फैसला किया। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले युवक मधु संकीरथ की मुलाकात 2016 में तुर्की के गिजेम से हुई । तुर्की में मधु और गिजेम एक काम के सिलसिले में मिले और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती शुरू हो गई।

विज्ञापन


चार सालों की दोस्ती को दोनों ने रिश्ते में तब्दील करने का फैसला लिया, लेकिन दोनों के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। मधु और गिजेम के परिवार वालों का कहना था कि दोनों की भाषा, भावनाएं और संस्कृति एक दूसरे से मैच नहीं करते हैं, ऐसे में यह शादी दोनों के जीवन के लिए सही नहीं होगी, लेकिन गिजेम और मधु ने शादी के लिए अपने-अपने परिवारों को मनाया । परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने 2019 में सगाई कर ली। मगर कोरोना की वजह से दोनों की शादी रुक गई, लेकिन जुलाई 2021 में गिजेम और मधु ने तुर्की में शादी कर ली और फिर दिसंबर में इंडिया लौटकर दोनों ने तेलगु रीति रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। इस समारोह में दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। आज दोनों बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed