{"_id":"57d956fc4f1c1b193bd48f37","slug":"tte-suspended-over-tweet-for-taking-unaccounted-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में रसीद न देना TTE को पड़ा महंगा, ट्वीट कर यात्री ने करवाया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन में रसीद न देना TTE को पड़ा महंगा, ट्वीट कर यात्री ने करवाया निलंबित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
twitter
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षित कोच में बिना आरक्षण सफर कर रहे यात्री से पैसे लेना पड़ा टीटीई को महंगा। दरअसल बाड़मेर से कालका जा रही ट्रेन के आरक्षित कोच में बिना आरक्षण के सफर कर रहे एक यात्री से टीटीई ने 15 रुपये लिए लेकिन इसकी रसीद नहीं दी।
विज्ञापन
यात्री ने टीटीई की शिकायत को ट्वीट किया और ट्रेन के मेडता पहुंचते ही डीआरएम ने टीटीई को निलंबन का आदेश थमा दिया। जोधपुर डीआएम राहुल गोयल ने बताया कि ट्रेन के एक आरक्षित कोच में टीटीई बिना वैध टिकट पाए जाने वाले यात्रियों से 15-15 रुपये ले रहा था लेकिन उसकी रसीद नहीं दी। एक यात्री की ट्विटर पर की गई शिकायत के बाद जांच विजिलेंस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विजिलेंस दल ने ट्रेन के मेडता पहुंचते ही टीटीई श्याम लाल को उतार कर जांच की। टीटीई के पास करीब एक हजार रुपये अधिक मिले और उसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी गई और डीआरएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामलाल को मेडता में ही निलंबन का आदेश थमा दिया।
विज्ञापन