फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TTE suspended over tweet for taking unaccounted money

ट्रेन में रसीद न देना TTE को पड़ा महंगा, ट्वीट कर यात्री ने करवाया निलंबित

Wed, 14 Sep 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
TTE suspended over tweet for taking unaccounted money
twitter - फोटो : getty images

‌आरक्षित कोच में बिना आरक्षण सफर कर रहे यात्री से पैसे लेना पड़ा टीटीई को महंगा। दरअसल बाड़मेर से कालका जा रही ट्रेन के आरक्षित कोच में बिना आरक्षण के सफर कर रहे एक यात्री से टीटीई ने 15 रुपये लिए लेकिन इसकी रसीद नहीं दी।

विज्ञापन


यात्री ने टीटीई की शिकायत को ट्वीट किया और ट्रेन के मेडता पहुंचते ही डीआरएम ने टीटीई को निलंबन का आदेश थमा दिया। जोधपुर डीआएम राहुल गोयल ने बताया कि ट्रेन के एक आरक्षित कोच में टीटीई बिना वैध टिकट पाए जाने वाले यात्रियों से 15-15 रुपये ले रहा था लेकिन उसकी रसीद नहीं दी। एक यात्री की ट्विटर पर की गई शिकायत के बाद जांच विजिलेंस को सौंपी गई।
विज्ञापन


विजिलेंस दल ने ट्रेन के मेडता पहुंचते ही टीटीई श्याम लाल को उतार कर जांच की। टीटीई के पास करीब एक हजार रुपये अधिक मिले और उसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी गई और डीआरएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामलाल को मेडता में ही निलंबन का आदेश थमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed