{"_id":"6391e862d812ad33476f9eb0","slug":"tte-electrocuted-as-live-wire-touches-his-head-at-kharagpur-railway-station-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: रेलवे स्टेशन पर खड़े TTE के ऊपर गिरा बिजली का तार, शरीर से उठने लगी चिनगारी, जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: रेलवे स्टेशन पर खड़े TTE के ऊपर गिरा बिजली का तार, शरीर से उठने लगी चिनगारी, जानें फिर क्या हुआ
Thu, 08 Dec 2022 07:06 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:06 PM IST
सार
West Bengal: खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर दो टीटीई प्लेटफार्म पर खड़े थे और कुछ बातें कर रहे थे। तभी बिजली का तार टूटकर एक के ऊपर गिर गया और फिर उसके पूरी शरीर में चिनगारी उठने लगती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफार्म पर खड़े एक टीटीई के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। बिजली का तार गिरने के बाद टीटीई के शरीर से चिनगारी निकलने ली। इसके बाद वह प्लेटफार्म से पटरियों पर गिर गया। टीटीई को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
यह घटना रेलवे प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो टीटीई प्लेटफार्म पर खड़े हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। तभी बिजली का तार टूटकर एक के ऊपर गिरता है और फिर उसके पूरी शरीर में चिनगारी उठने लगती है। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों के बीच जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार, घटना में घायल हुए टीटीई के सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन