फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TSPSC paper leak case: Telangana BJP president sitting on hunger strike taken into police custody

Hyderabad: पुलिस हिरासत में लिए गए भूख हड़ताल पर बैठे तेलंगाना BJP अध्यक्ष, TSPSC पेपर लीक मामले ने पकड़ा तूल

Fri, 17 Mar 2023 03:08 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 17 Mar 2023 03:08 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में तेलंगाना की चंद्रशेखर राव सरकार पर वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के मौजूदा जजों से करवानी चाहिए। 

विज्ञापन
TSPSC paper leak case: Telangana BJP president sitting on hunger strike taken into police custody
बंदी संजय को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के पेपर लीक मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। TSPSC पेपर लीक को लेकर बंदी संजय समेत राज्य के बीजेपी नेताओं ने राज्य बीजेपी कार्यालय से मार्च निकाला और गन पार्क में धरने पर बैठ गए। इस मामले को लेकर बंदी संजय एक दिन की भूख हड़ताल पर थे। बाद में उन्हें गन पार्क से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंदी संजय के अलावा एटाला राजेंदर समेत कई अन्य भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


वाईएसआर प्रमुख ने भी साधा निशाना 
पेपर लीक मामले में तेलंगाना की चंद्रशेखर राव सरकार पर वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, पेपर लीक हो गया है। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) बोर्ड इसमें शामिल है। हम नहीं जानते कि और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। एसआईटी जांच पर्याप्त नहीं होगी। हम सीबीआई और मौजूदा जजों से जांच की मांग करते हैं, नहीं तो सच्चाई सामने नहीं आएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर भी हमला बोला। कहा कि केसीआर उन खबरों को विफल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जो उनके पक्ष में नहीं हैं। वाईएसआर तेलंगाना पार्टी दिल जीत रही है और लोगों का विश्वास हासिल कर रही है। मुझे अपने ही परिसर में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति क्यों नहीं है? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed