{"_id":"5eaa1ad2635c6c267154c7cf","slug":"ts-tirumurti-will-be-india-permanent-representative-to-the-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएस तिरुमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, सैयद अकबरूद्दीन की जगह लेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएस तिरुमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, सैयद अकबरूद्दीन की जगह लेंगे
Thu, 30 Apr 2020 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:55 AM IST
सार
- भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं तिरुमूर्ति
- मित्तल कतर और पीयूष श्रीवास्तव बहरीन में भारत के नए राजदूत
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय में सचिव टीएस तिरुमूर्ति को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी तिरुमूर्ति न्यूयॉर्क में सैयद अकबरूद्दीन की जगह लेंगे। अकबरूद्दीन कई साल से संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि हैं और जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बयान जारी कर यह भी बताया कि सरकार ने नम्रता एस कुमार को स्लोवेनिया में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है जबकि जयदीप मजूमदार को ऑस्ट्रिया में भारत का राजदूत बनाया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव दीपक मित्तल और पीयूष श्रीवास्तव को कतर और बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन